
रविवार को India VS Newzeland का तीसरा और आख़िरी T20 मैच खेला जा रहा था। इस रोमांचक मुक़ाबले में भारत को न्यूज़ीलैंड ने हरा दिया। लेकिन इस हार के बाद भी धोनी ने सबका दिल जीत लिया।
ख़ास ख़बर
- अंतिम T20 मैच में भारत हारा
- हुआ बेहद ही रोमांचक मैच
- दोनों तरफ से हुई रनों बौछार
- धोनी ने जीता सबका दिल
5MN: India VS Newzeland आख़िरी T20 मुक़ाबले में भारत को न्यूज़ीलैंड ने हरा दिया। मैच बेहद ही रोमांचके हुआ था। यह ऐसा मुक़ाबला था जिसमेें सब कुछ देखने को मिला। यह ऐसा मुकाबला था जिसमें छक्के-चौकों की बरसात देखने को मिली। यह ऐसा मुक़ाबला था जिसने तालियां बजाने को मज़बूर किया और सोचने ओर भी मज़बूर किया।

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा। 213 रनों के इस लक्ष्य का सामना करने उतरी टीम इंडिया ने भी जम कर न्यूज़ीलैंड का मुक़ाबला किया और 208 रन बना डाली। हालांकि भारत यह मुक़ाबला 5 रनों से हार गया। लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज और बहेतरीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने सबका दिल जीत लिया।
धोनी ने ज़मीन में नहीं टच होने दिया भारतीय तिरंगा
यूँ तो धोनी ने अपनी बैटिंग से, अपनी विकेट कीपिंग से लोगों का हमेशा दिल जीतते आ रहे हैं। दुनिया के महानतम कप्तानों और खिलाड़ियों में से एक, माही ने कई बार कई ऐसे कारनामे किये हैं जिसके लोग दीवाने हो गए हैं। India VS Newzeland के बीच आख़िरी T20 मैच में माही ने किया कुछ ऐसा कि सबका दिल जीत लिया।
दरअसल, मैच ज़ारी था। इसी दौरान धोनी का एक प्रशंशक सुरक्षा घेरा को तोडते हुए हाथ में तिरंगा लिए मैदान में धोनी के पास पहुँच गया और उनका पैर छूने की कोशिश करने लगा। उस व्यक्ति के हाथ में भारतीय तिरंगा था। धोनी का पैर छूने के दौरान उस व्यक्ति के हाथ का तिरंगा ज़मीन में टच करने वाला था। लेकिन माही की नज़र जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने उस तिरंगे को झट से पकड़ लिया। यह देखकर लोगों ने धोनी की वाहवाही की।

Leave a Reply